काम में लापरवाही, सूरजपुर में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कूल के बाबू और भृत्य को किया निलंबित
काम में लापरवाही, सूरजपुर में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कूल के बाबू और भृत्य को किया निलंबित सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई, शिकायतों को लेकर छात्र-छात्राओं ने किया था विरोध प्रदर्शन, मामला उच्चतर माध्…

सौजन्य से:- etvbharat.com
काम में लापरवाही, सूरजपुर में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कूल के बाबू और भृत्य को किया निलंबित
सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई, शिकायतों को लेकर छात्र-छात्राओं ने किया था विरोध प्रदर्शन, मामला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलफिली का है.
By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : September 18, 2026 at 2:26 PM IST
सूरजपुर: जिले में शिक्षा विभाग ने काम में लापरवाही को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के मामले में एक बाबू और भृत्य को निलंबित कर दिया गया है. मामला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलफिली का है.
क्या है मामला?
दरअसल, कुछ दिन पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलफिली में छात्र-छात्राओं ने स्कूल में तालाबंदी कर कुछ परेशानियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने विद्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
लापरवाही के आरोप सामने आए
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड-3 देवी प्रसाद पर वेतन संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप सामने आए. बताया गया कि उनकी लापरवाही के कारण कर्मचारियों को विसंगति का सामना करना पड़ता रहता था. इसके अलावा नियमित रूप से विद्यालय नहीं आने और नशे की हालत में रहने संबंधी शिकायतों को भी कार्रवाई का आधार बनाया गया. इसके बाद देवी प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है.
भृत्य पर थी गलत व्यवहार की शिकायत
वहीं, भृत्य पायल सिंह पर विद्यालय में हुए विरोध और तालाबंदी के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ गलत व्यवहार की शिकायत थी. इस पर भी कार्रवाई की गई है. शिक्षा विभाग ने पायल सिंह को निलंबित करते हुए उन्हें भी चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के एक स्कूल में अटैच किया है.
इसके अलावा विद्यालय के प्राचार्य और एक व्याख्याता के विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा कर कार्रवाई के लिए भेजा गया है. दोनों की भूमिका को लेकर उचित कार्रवाई की अनुशंसा की गई है.
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
AI Enters B Pharm Syllabus Under NEP 2020 Reforms

सीबीएसई : 10वीं और 12वीं का सैंपल पेपर जारी

NCERT Class 9 textbooks, NCERT Class 9 Maths, Ganita Manjari Part 2, NCERT Social Science textbook, Understanding Society India and Beyond Part 2, NCERT books 2026-27, NEP 2020, NCF-SE 2023, Class 9 books | - The Times of India

IIT Bombay replaces ceiling fans with wall-mounted units after student death

NCERT: छात्रों का इंतजार खत्म, मैथ को दैनिक जीवन से जोड़कर समझने पर जोर देने वाली कक्षा 9 की ‘गणित मंजरी’ भाग-2 उपलब्ध - ncert ganit manjari part 2 released for class 9 math syllabus

सीबीएसई बोर्ड 2027: कक्षा 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, कैसे करें डाउनलोड? जानें तरीका

बिहार बोर्ड बीएसईबी कक्षा 10 अर्धवार्षिक विज्ञान प्रश्न पत्र 2026-27 पीडीएफ

NCERT releases new Class 9 textbooks; Maths out now, Social Science from Sept 30
ताज़ा ख़बरें
- IB School Leaders From Pan India Converge At ‘IB Manthan 2026’ To Shape The Future Of Education. - TRIPURA STAR NEWS
- Justice For All’s Save India from Fascism campaign condemns West Bengal Government closure of 252 madrasas, leaving thousands of students without access to Islamic education - Justice For All
- Student Suicides Debate: 'Higher Education Campuses Need To Be More Human', Says Badri Narayan
- स्कूली शिक्षा में हुनर को मिले जगह, पीएम को भेजा प्रस्ताव
- बिहार बोर्ड कक्षा 9 अर्धवार्षिक हिंदी प्रश्न पत्र 2026-27 – पीडीएफ डाउनलोड (21 सितंबर)
- नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सभी ने स्वीकार किया, इसे लागू करने के लिए पूरा देश काम कर रहा है: अमित शाह
- कोचिंग कल्चर के खिलाफ, PhD के बाद गांव को दिए 3 साल, IIT बॉम्बे डायरेक्टर प्रो शिरीष केदारे से जुड़ी 7 बातें
- सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और पासिंग नियम में बदलाव नहीं

