छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल: 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें डाउनलोड
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल: 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें डाउनलोड छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होंगी। छात…

सौजन्य से:- Amar Ujala
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल: 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें डाउनलोड
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होंगी। छात्रों को 8:30 बजे बैठना होगा, 8:35 बजे उत्तर पुस्तिका और 8:40 बजे प्रश्नपत्र मिलेगा। लिखने का समय 8:45 बजे से शुरू होगा। प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित अध्ययन केंद्रों पर आयोजित होंगी।
विस्तार
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल यानी सीजीएसओएस ने कक्षा 10वीं यानी हाई स्कूल और कक्षा 12वीं यानी हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का विषयवार टाइम टेबल जारी कर दिया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाकर अपनी परीक्षा की तारीखें चेक कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार थ्योरी परीक्षाएं राज्य के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह की एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक रहेगा। ऐसे में छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और निर्धारित निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
छुट्टी होने पर भी परीक्षा होगी?
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं जारी किए गए टाइम टेबल के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। संबंधित अवधि में किसी प्राधिकरण की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में भी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार आयोजित होने की सूचना दी गई है। इसलिए विद्यार्थियों को केवल छुट्टी की घोषणा के आधार पर परीक्षा की तारीख को लेकर भ्रमित नहीं होना चाहिए। उन्हें सीजीएसओएस की ओर से जारी आधिकारिक डेटशीट को ही अंतिम संदर्भ मानना चाहिए। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रत्येक विषय की तारीख और समय पहले से नोट कर लेना चाहिए, ताकि किसी पेपर में देरी या गलतफहमी की स्थिति न बने।
प्रैक्टिकल परीक्षा कब और कहां होगी?
कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं थ्योरी परीक्षाओं से अलग आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं विद्यार्थियों के निर्धारित स्टडी सेंटर पर होंगी। प्रैक्टिकल विषयों की सटीक तारीख और समय की जानकारी संबंधित अध्ययन केंद्र के समन्वयक से प्राप्त करनी होगी। बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने संबंधित केंद्र से प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल समय रहते पता कर लें। बड़ी संख्या में ओपन स्कूल के विद्यार्थी इन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे, इसलिए थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल परीक्षा की तैयारी भी पहले से करना जरूरी है।
टाइम टेबल पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
- सीजीएसओएस 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर Important Links या Notifications सेक्शन खोजें।
- यहां CGSOS Class 10th & 12th Time Table PDF से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर सभी विषयों की डेटशीट खुल जाएगी।
- विद्यार्थी इसमें विषय, पेपर कोड और परीक्षा की तारीख को ध्यान से जांच लें।
- सही जानकारी देखने के बाद डाउनलोड आइकन पर क्लिक करके टाइम टेबल की पीडीएफ सेव कर सकते हैं।
- परीक्षा की तैयारी के दौरान इस पीडीएफ को संभालकर रखें और प्रत्येक पेपर की तारीख जरूर नोट करें।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मैट्रिक 2027: 61,891 छात्र परीक्षा से रह सकते हैं वंचित, ड्रॉपआउट की आशंका

राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी - आरबीएसई 12वीं टाइम टेबल यहां देखें

पंजाब: पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 मेरिट सूची और शारीरिक परीक्षा की प्रवेश पत्र जारी; ऐसे करें डाउनलोड

यूपी पुलिस भर्ती 2025: आजमगढ़ में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा अब मिर्जापुर में, बारिश के कारण बदला केंद्र

5वीं-8वीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की होगी मॉनिटरिंग: 21 अक्टूबर तक हर पात्र स्टूडेंट्स का आवेदन करवाना होगा पूरा - Tonk News

पंजाब बोर्ड: 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, बिना लेट फीस 23 अक्तूबर तक मौका

यूपी में लॉ कॉलेज 2026: प्रमुख कॉलेज, योग्यता, कोर्स, फीस और एडमिशन

Munger News: हेब्रोन मिशन स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
ताज़ा ख़बरें
- Noida News: पहले आपत्ति, फिर पड़ताल... दो कसौटियों पर तय होंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र
- छात्राओं की समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग: अवंतीबाई कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को परीक्षा परिणाम और एडमिशन में दिक्कत - Bareilly News
- 20वीं प्री-बोर्ड परीक्षा: 30 नवंबर तक भरें फॉर्म
- IIT Bombay introduces wellness reforms: New mental health support, hostel changes and exam schedule under review - The Times of India
- Sainik School Admission 2027: सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, पिछले वर्षों के ट्रेंड्स
- राजस्थान बोर्ड 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी - आरबीएसई टाइम टेबल देखें
- गृहविज्ञान द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 53.49% - kabirdham News
- Pralhad Joshi takes morning walk at IIT Madras, interacts with students

