होम›एग्ज़ाम्स›पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
एग्ज़ाम्स

पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान

By Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली SGPC ने लाहौर बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एंड सेकेंडरी एजुकेशन की वार्षिक मैट्रिक परीक्षा में दूसरी रैंक लाने वाले पाकिस्तान के सिख छात्र ओंकार सिंह को 51000 रुपये का इनाम देने का ऐलान…

15 सितंबर 2026 को 04:02 am बजे
पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान

सौजन्य से:- Hindustan

By Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

SGPC ने लाहौर बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एंड सेकेंडरी एजुकेशन की वार्षिक मैट्रिक परीक्षा में दूसरी रैंक लाने वाले पाकिस्तान के सिख छात्र ओंकार सिंह को 51000 रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने लाहौर बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एंड सेकेंडरी एजुकेशन की वार्षिक मैट्रिक परीक्षा में दूसरी रैंक लाने वाले पाकिस्तान के सिख छात्र ओंकार सिंह को 51000 रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि एग्जीक्यूटिव कमेटी ने हाल ही में हुई एक मीटिंग में स्टूडेंट की पढ़ाई में कामयाबी को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मन्नन ने बताया कि ओंकार सिंह ने कक्षा 9वीं की परीक्षा में भी दूसरा स्थान हासिल किया था और लगातार बेहतरीन शैक्षणिक प्रदर्शन किया है। 9वीं में ओंकार के इस्लामियत में 100 में से 98 नंबर थे। यह सब्जेक्ट इस्लाम को एक धर्म, दुनिया को देखने का नजरिया और सभ्यता के तौर पर समझने पर फोकस करता है। साथ ही फिजिक्स में 60, केमिस्ट्री में 60 और बायोलॉजी में 59 नंबर हासिल किए। ओंकार ने हर सब्जेक्ट में A+ ग्रेड हासिल किए थे। इस्लामियत, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के अलावा, ओंकार सिंह ने इंग्लिश में 75, उर्दू में 74 और पवित्र कुरान के ट्रांसलेशन में 50 में से 49 नंबर हासिल किए थे।

इस बारे में जानकारी देते हुए SGPC के मुख्य सचिव एस. कुलवंत सिंह मन्नन ने बताया कि यह फैसला SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देशों के अनुसार कार्यकारी समिति की हालिया बैठक में लिया गया था। मन्नन ने कहा कि पाकिस्तान के अल्पसंख्यक सिख समुदाय से आने वाले ओंकार की यह उपलब्धि खासतौर पर अहम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा।

कलेक्टर की बेटी बनी IPS अफसर, तीसरे प्रयास में निकाला UPSC

पहले NEET और खेल में रचा इतिहास, अब MBBS में भी जलवा, कोमल का बड़ा कारनामा

ओंकार के पिता मिम्पाल सिंह पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हैं और चिकित्सा तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान दे चुके हैं। मिम्पल सिंह ने भी मेडिकल और एकेडमिक फील्ड में काफी नाम कमाया है। मन्नान के मुताबिक वह पाकिस्तान के पहले सिख डॉक्टर हैं और उनकी सेवाओं के लिए पाकिस्तान सरकार ने उन्हें तमगा-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया है।

2 बच्चे होने के बाद 2 बार निकाला UPSC, अस्सलाम वालेकुम बोलकर विवादों में

एस. कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि पाकिस्तान में सिख समुदाय के अल्पसंख्यक होने के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में ओंकार सिंह की यह शानदार उपलब्धि पूरे सिख समुदाय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ओंकार सिंह अपनी कड़ी मेहनत और काबिलियत से सिख समुदाय का नाम रोशन करेंगे।

एसजीपीसी गुरुद्वारों की सुरक्षा, वित्तीय, सुविधा रखरखाव और धार्मिक पहलुओं का प्रबंधन करती है और साथ ही सिख गुरुओं के हथियार, कपड़े, किताबें और लेखन सहित पुरातात्विक रूप से दुर्लभ और पवित्र कलाकृतियों को भी रखती है।

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।

विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।

विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम

स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय

बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग

स्कूलिंग के बाद करियर की राहें

यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू

छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें