कुनकुरी मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग : पहले साल 50 सीटों पर होगा प्रवेश, 200 सीटों की मिली है मंजूरी
कुनकुरी मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग : पहले साल 50 सीटों पर होगा प्रवेश, 200 सीटों की मिली है मंजूरी कुनकुरी मेडिकल कॉलेज की 50 सीटों पर काउंसलिंग शुरु हो चुकी है.इस कॉलेज को 200 सीटों की मंजूरी मिली है. By ETV Bharat Chha…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कुनकुरी मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग : पहले साल 50 सीटों पर होगा प्रवेश, 200 सीटों की मिली है मंजूरी
कुनकुरी मेडिकल कॉलेज की 50 सीटों पर काउंसलिंग शुरु हो चुकी है.इस कॉलेज को 200 सीटों की मंजूरी मिली है.
By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : September 11, 2026 at 6:31 PM IST
|Updated : September 11, 2026 at 6:41 PM IST
जशपुरनगर : जिले में मेडिकल कॉलेज की वर्षों पुरानी मांग अब हकीकत में बदलने लगी है. कुनकुरी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है. वर्तमान में 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है.पूरे मेडिकल कॉलेज के लिए कुल 200 सीटों की स्वीकृति दी गई है.अगस्त माह से शुरू हुई काउंसलिंग में अब तक 15 छात्रों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और प्रवेश की प्रक्रिया जारी है.
359 करोड़ से बनेगा 220 बिस्तरों का अत्याधुनिक अस्पताल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने के बाद जशपुर में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की घोषणा की थी.सरकार के पहले बजट में ही मेडिकल कॉलेज को मूर्त रूप देने की दिशा में 220 बिस्तरों की क्षमता वाले अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण के लिए 359 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए. यही अस्पताल आगे चलकर मेडिकल कॉलेज के विस्तारित स्वरूप का आधार बनेगा.अस्पताल भवन निर्माण के लिए सीजीएमएससी निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्यादेश भी जारी कर चुका है.
झरगांव के पॉलिटेक्निक भवन में होगी अस्थायी पढ़ाई
मेडिकल कॉलेज का शुरुआती संचालन शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम झरगांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन से किया जाएगा.एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाओं के संचालन के लिए राज्य सरकार ने 60 पदों की स्वीकृति दी है.इनमें डीन, छात्रावास अधीक्षक, प्रोफेसरों के साथ कार्यालयीन स्टाफ के पद भी शामिल हैं. सीएमएचओ डॉ. जीएस जात्रा के अनुसार, पॉलिटेक्निक भवन के एक हिस्से में 50 सीटर छात्रावास की व्यवस्था भी की गई है.छात्र और छात्राओं के रहने के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी. अध्ययनरत विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक अध्ययन के लिए जिला चिकित्सालय में भी आवश्यक व्यवस्था की गई है. मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक कार्यालय की व्यवस्था जिला चिकित्सालय के पास निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर अस्पताल में की गई है.
अगस्त से शुरू है काउंसलिंग
सीएमएचओ डॉ. जीएस जात्रा ने बताया कि कुनकुरी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए अगस्त माह से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
कुनकुरी मेडिकल कॉलेज के लिए अगस्त माह से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.अब तक 15 छात्रों की काउंसलिंग की प्रक्रिया हो चुकी है। प्रक्रिया जारी है.झरगांव के पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन में अस्थायी संचालन की व्यवस्था की गई है- डॉ. जीएस जात्रा, सीएमएचओ
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को मिली रफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पिछले करीब ढाई वर्षों में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार विस्तार हुआ है. मेडिकल कॉलेज के साथ ही जिले में नर्सिंग और फिजियोथेरेपी कॉलेज भी अस्तित्व में आ चुके हैं. जगदेवराम उरांव कल्याण आश्रम अस्पताल का भवन निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है.अस्पताल के संचालन के लिए चिकित्सकों समेत आवश्यक स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है.
फरसाबहार और कुनकुरी में भी बड़े अस्पतालों का निर्माण
फरसाबहार में सत्य साईं ट्रस्ट की ओर से सत्य साईं मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण तेजी से जारी है.अस्पताल शुरू होने के बाद जशपुर के अलावा पड़ोसी राज्य ओडिशा और झारखंड के मरीजों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है. कुनकुरी में भी मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण चल रहा है. इन चिकित्सा संस्थानों के शुरू होने के बाद आदिवासी बहुल जशपुर जिले के लोगों को इलाज के लिए दूसरे जिलों और पड़ोसी राज्यों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है.इसके साथ ही जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी भौतिक संसाधनों और मानव संसाधन की उपलब्धता बढ़ाई गई है. जिले में संजीवनी एंबुलेंस की संख्या भी लगभग दोगुनी हो चुकी है.
EXPLAINER : दुर्ग की सियासत में वर्चस्व की लड़ाई से कोई नहीं अछूता,लेकिन बीजेपी कांग्रेस में 'सब ठीक ठाक है जी' का मुखौटा
जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा,अफसरों पर जवाब नहीं देने का आरोप
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
SSC CGL Tier 1 admit card 2026 released for September 30 and October 1 exams, check download link

Jamshedpur News: बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75% अटेंडेंस अनिवार्य

SC to CBSE: Exempt Class VI from 3-language education policy this year

MP College Admission: कॉलेज में एडमिशन का आखरी मौका, जाने कब है लास्ट डेट

UP Sainik School Admission 2027: यूपी सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें लास्ट डेट व प्रक्रिया

SC asks Centre, CBSE to consider exempting Class 6 students from three-language policy this year

UPSSSC Junior Assistant Typing Test Exam Date 2026 जारी, 13 नवंबर को होगी परीक्षा

Muzaffarnagar News: 16 नवंबर को लगेगी यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर अंतिम मुहर
ताज़ा ख़बरें
- TMBU लॉ रिजल्ट में देरी: छात्र आंदोलन की राह पर
- यूपी सैनिक स्कूल कक्षा 6 एवं 9 में एडमिशन के लिए आवेदन जारी, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म - up sainik schools entrance exam applications released for admission to class 6 and 9 forms can be filled out until october 25
- जयपुर लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 3 गुना अभ्यर्थियों को किया जाएगा टाइपिंग टेस्ट के लिए शामिल
- बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए चलेगा क्रैश कोर्स
- RSSB : लिपिक-कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, तीन गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए किया गया शॉर्टलिस्ट
- JEE-NEET समेत कई प्रवेश परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट - jee neet cuet other competitive exams twice yearly education ministry new draft
- Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता पर जोर
- RSSB की ओर से आयोजित LDC भर्ती का रिजल्ट जारी: 10,644 पदों के लिए करीब 30 हजार अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट - Jaipur News

