एनआईसीएल: 500 सहायकों की भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, पीडीएफ में चेक करें रोल नंबर
एनआईसीएल: 500 सहायकों की भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, पीडीएफ में चेक करें रोल नंबर एनआईसीएल ने 500 सहायक पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित…

सौजन्य से:- Amar Ujala
एनआईसीएल: 500 सहायकों की भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, पीडीएफ में चेक करें रोल नंबर
एनआईसीएल ने 500 सहायक पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची पीडीएफ में जारी की गई है। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है। पढ़ें पूरी जानकारी...
विस्तार
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) ने 500 सहायक (कक्षा-III) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब चरण-दो यानी मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
कंपनी ने मुख्य परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची पीडीएफ के रूप में जारी की है। उम्मीदवार इस सूची में अपना रोल नंबर देखकर यह पता कर सकते हैं कि उनका चयन मुख्य परीक्षा के लिए हुआ है या नहीं।
27 अगस्त को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा
एनआईसीएल सहायक भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 27 अगस्त 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसी परीक्षा के आधार पर चरण-दो मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों को क्या करना होगा?
- जारी की गई पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करें।
- अपनी आयु और शैक्षणिक योग्यता समेत पात्रता की सभी शर्तें जांच लें।
- जाति और अन्य संबंधित पात्रता मानदंड भी सुनिश्चित करें।
- मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र का इंतजार करें।
- आगे की जानकारी के लिए एनआईसीएल की भर्ती वेबसाइट देखते रहें।
कब होगी मुख्य परीक्षा?
- चरण-दो यानी मुख्य परीक्षा 30 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
- इसके लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
प्रवेश पत्र में मुख्य परीक्षा की तारीख और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उसे डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
NICL 500 Assistants Phase-I Result - PDF
कटऑफ और उम्मीदवारों के अंक कब जारी होंगे?
मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने में इस्तेमाल किए गए कटऑफ बाद में एनआईसीएल की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। वहीं, उम्मीदवारों के अंक और अन्य संबंधित जानकारी अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद ही उपलब्ध कराई जाएगी। यानी फिलहाल जारी सूची में मुख्य रूप से चरण-दो के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Moradabad News: बोर्ड परीक्षा 2027 की फोटोयुक्त नामावली जमा करने की तारीख तय

जेई सिविल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 372 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

NICL Assistant Result 2026 PDF: एनआईसीएल असिस्टेंट प्रीलिम एग्जाम रिजल्ट जारी, Roll Number वाइज यहां से चेक करें परिणाम - nicl assistant result 2026 pdf nicl assistant preliminary exam result released check results here by roll number

Pilibhit News: बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

CBSE 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए आवेदन शुरू, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल: 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें डाउनलोड

मैट्रिक 2027: 61,891 छात्र परीक्षा से रह सकते हैं वंचित, ड्रॉपआउट की आशंका

राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी - आरबीएसई 12वीं टाइम टेबल यहां देखें
ताज़ा ख़बरें
- पंजाब: पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 मेरिट सूची और शारीरिक परीक्षा की प्रवेश पत्र जारी; ऐसे करें डाउनलोड
- यूपी पुलिस भर्ती 2025: आजमगढ़ में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा अब मिर्जापुर में, बारिश के कारण बदला केंद्र
- 5वीं-8वीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की होगी मॉनिटरिंग: 21 अक्टूबर तक हर पात्र स्टूडेंट्स का आवेदन करवाना होगा पूरा - Tonk News
- पंजाब बोर्ड: 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, बिना लेट फीस 23 अक्तूबर तक मौका
- यूपी में लॉ कॉलेज 2026: प्रमुख कॉलेज, योग्यता, कोर्स, फीस और एडमिशन
- Munger News: हेब्रोन मिशन स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
- Noida News: पहले आपत्ति, फिर पड़ताल... दो कसौटियों पर तय होंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र
- 'If any problem, tell me': CM Rekha Gupta interacts with girl students on North Campus - The Statesman

