होम›एग्ज़ाम्स›जेई सिविल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 372 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
एग्ज़ाम्स

जेई सिविल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 372 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

जेई सिविल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 372 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित भर्ती की आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी उम्मीदवार एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. By ETV Bharat Himachal Pradesh…

8 अक्टूबर 2026 को 02:02 pm बजे
जेई सिविल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 372 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

सौजन्य से:- ETV Bharat

जेई सिविल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 372 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

भर्ती की आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी उम्मीदवार एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : October 8, 2026 at 7:21 PM IST

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है. पोस्ट कोड-26016 के तहत ट्रेनी आधार पर होने वाली इस भर्ती परीक्षा में 372 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

एचपीआरसीए के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों के लिए कुल 8,192 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. इनमें से 6,726 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा में हिस्सा लिया. परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर 372 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित किया गया है.

15 अक्तूबर से शुरू होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 15 अक्तूबर से शुरू होगा. आयोग की ओर से वेरिफिकेशन का विस्तृत शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा. इसकी जानकारी संबंधित उम्मीदवारों को उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से दी जाएगी. उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अलग से कोई बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा.

मूल दस्तावेज साथ लाना जरूरी

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी. इसके साथ दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड फोटो प्रतियों के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई प्रति और वैध पहचान पत्र भी लाना अनिवार्य होगा. आयोग ने चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें. उम्मीदवारों को अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं को भी ध्यान से देखते रहना होगा, ताकि वेरिफिकेशन के शेड्यूल की जानकारी समय पर मिल सके.

तय तारीख पर नहीं पहुंचे तो नहीं मिलेगा दूसरा मौका

डॉ. विक्रम महाजन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार निर्धारित तारीख पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसे बाद में अलग से कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा. इसलिए चयनित उम्मीदवारों के लिए तय तारीख और समय पर वेरिफिकेशन के लिए पहुंचना जरूरी होगा. भर्ती की आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी उम्मीदवार एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: CBSE स्कूलों में शिक्षक संकट के बीच 3 टीचर्स ने दिया इस्तीफा, विभाग ने मंजूर किए रिजाइन

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल

Moradabad News: बोर्ड परीक्षा 2027 की फोटोयुक्त नामावली जमा करने की तारीख तय
एग्ज़ाम्स

Moradabad News: बोर्ड परीक्षा 2027 की फोटोयुक्त नामावली जमा करने की तारीख तय

NICL Assistant Result 2026 PDF: एनआईसीएल असिस्टेंट प्रीलिम एग्जाम रिजल्ट जारी, Roll Number वाइज यहां से चेक करें परिणाम - nicl assistant result 2026 pdf nicl assistant preliminary exam result released check results here by roll number

Pilibhit News: बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर छात्रों को दिए सफलता के मंत्र
एग्ज़ाम्स

Pilibhit News: बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

CBSE 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए आवेदन शुरू, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
एग्ज़ाम्स

CBSE 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए आवेदन शुरू, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

एनआईसीएल: 500 सहायकों की भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, पीडीएफ में चेक करें रोल नंबर
एग्ज़ाम्स

एनआईसीएल: 500 सहायकों की भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, पीडीएफ में चेक करें रोल नंबर

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल: 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें डाउनलोड
एग्ज़ाम्स

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल: 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें डाउनलोड

मैट्रिक 2027: 61,891 छात्र परीक्षा से रह सकते हैं वंचित, ड्रॉपआउट की आशंका
एग्ज़ाम्स

मैट्रिक 2027: 61,891 छात्र परीक्षा से रह सकते हैं वंचित, ड्रॉपआउट की आशंका

ताज़ा ख़बरें