होम›एग्ज़ाम्स›APO प्रारंभिक परीक्षा विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर लगाई रोक, फैसला सुरक्षित - allahabad hc stays apo mains exam result judgment reserved
एग्ज़ाम्स

APO प्रारंभिक परीक्षा विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर लगाई रोक, फैसला सुरक्षित - allahabad hc stays apo mains exam result judgment reserved

APO प्रारंभिक परीक्षा विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर लगाई रोक, फैसला सुरक्षित इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी है और .…

29 सितंबर 2026 को 09:02 am बजे
APO प्रारंभिक परीक्षा विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर लगाई रोक, फैसला सुरक्षित - allahabad hc stays apo mains exam result judgment reserved

सौजन्य से:- Jagran

APO प्रारंभिक परीक्षा विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर लगाई रोक, फैसला सुरक्षित

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी है और ...और पढ़ें

HighLights

- अगले आदेश यानी फैसला सुनाए जाने तक मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित न करने का निर्देश

- अभ्यार्थियों की याचिका में एपीओ प्रारंभिक परीक्षा-2025 के परिणाम को चुनौती दी है

विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) भर्ती परीक्षा से जुड़े मामले में फैसला सुरक्षित कर लिया है। कोर्ट ने यूपी लोक सेवा आयोग को निर्देश दिया है कि अगले आदेश यानी फैसला सुनाए जाने तक मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया जाए।

याचिका की सुनवाई के बाद निर्णय सुरक्षित

न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने याचिका पर सुनवाई के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया। पंकज वर्मा और दो अन्य अभ्यार्थियों की याचिका में एपीओ प्रारंभिक परीक्षा-2025 के परिणाम को चुनौती दी है, जो 30 अप्रैल 2026 को घोषित हुआ था। साथ ही आयोग के 9 जनवरी 2020 के कार्यालय ज्ञापन को भी रद करने की मांग की गई है।

याचिकाकर्ताओं का क्या कहना है?

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि ओबीसी वर्ग के जिन मेधावी आरक्षित अभ्यर्थियों ने अनारक्षित सामान्य श्रेणी की कट-ऑफ से अधिक अंक पाए, उन्हें सामान्य श्रेणी में नहीं गिना गया। याचियों का कहना है कि 9 जनवरी 2020 के कार्यालय ज्ञापन और प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को रद किया जाए ,उस हद तक, जहां एमआरसी अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी में नहीं गिना गया।

याचिका में यह भी मांग की गई है

आयोग को निर्देश दिया जाय कि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी में शामिल कर नया परिणाम घोषित करे और उसी के अनुसार मुख्य परीक्षा कराए। आयोग उन ओबीसी अभ्यर्थियों के अंकों का रिकॉर्ड न्यायालय में पेश करे, जिन्होंने सामान्य श्रेणी के कट-ऑफ से अधिक अंक पाए पर सामान्य श्रेणी में नहीं गिने गए। सभी श्रेणियों की कट-ऑफ से संबंधित रिकॉर्ड भी न्यायालय में पेश किया जाए।

पक्षकारों को एक सप्ताह की छूट मिली

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अनुराग त्रिपाठी ने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि मुख्य परीक्षा संपन्न हो चुकी है और परिणाम जल्द घोषित होने की संभावना है। राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल स्थायी अधिवक्ता गौरव सिंह के साथ और लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी अधिवक्ता अवनीश त्रिपाठी के साथ उपस्थित रहे। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने पक्षकारों को एक सप्ताह के भीतर लिखित बहस दाखिल करने की भी छूट दी है। साथ ही निर्णय सुरक्षित कर लिया।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
RSSB LDC Result 2026 जारी, रिजल्ट PDF, कट ऑफ और मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें
एग्ज़ाम्स

RSSB LDC Result 2026 जारी, रिजल्ट PDF, कट ऑफ और मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें

CET 2026 : कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, अक्टूबर में होने वाली परीक्षाएं अब दिसंबर और अगले साल होंगी
एग्ज़ाम्स

CET 2026 : कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, अक्टूबर में होने वाली परीक्षाएं अब दिसंबर और अगले साल होंगी

UPSSSC जल्द जारी करेगा 10 भर्तियों के परिणाम:  सितंबर-दिसंबर तक 24 हजार पदों के रिजल्ट घोषित होंगे, DV प्रक्रिया होगी शुरू - Prayagraj (Allahabad) News
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जल्द जारी करेगा 10 भर्तियों के परिणाम: सितंबर-दिसंबर तक 24 हजार पदों के रिजल्ट घोषित होंगे, DV प्रक्रिया होगी शुरू - Prayagraj (Allahabad) News

APO प्रारंभिक परीक्षा विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर लगाई रोक, फैसला सुरक्षित - allahabad hc stays apo mains exam result judgment reserved
एग्ज़ाम्स

APO प्रारंभिक परीक्षा विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर लगाई रोक, फैसला सुरक्षित - allahabad hc stays apo mains exam result judgment reserved

MBBS Seats 2026: नीट काउंसलिंग के बीच बढ़कर 1.40 लाख के पार हुई एमबीबीएस सीट्स, सबसे ज्यादा इन राज्यों में
एग्ज़ाम्स

MBBS Seats 2026: नीट काउंसलिंग के बीच बढ़कर 1.40 लाख के पार हुई एमबीबीएस सीट्स, सबसे ज्यादा इन राज्यों में

बीएसईबी बिहार बोर्ड अर्धवार्षिक रिजल्ट 2026-27 कक्षा 9 से 12 के लिए
एग्ज़ाम्स

बीएसईबी बिहार बोर्ड अर्धवार्षिक रिजल्ट 2026-27 कक्षा 9 से 12 के लिए

RSSB Exam Dates 2026: राजस्थान CET एग्जाम कब होगा? 5 परीक्षाओं की तारीखें जारी, देखें पूरा शेड्यूल
एग्ज़ाम्स

RSSB Exam Dates 2026: राजस्थान CET एग्जाम कब होगा? 5 परीक्षाओं की तारीखें जारी, देखें पूरा शेड्यूल

HTET 2026: हरियाणा बोर्ड ने टीईटी एग्जाम नोटिफिकेशन की जारी, अभ्यर्थियों को तैयारी स्टार्ट करने की दी सलाह; आवेदन जल्द - htet 2026 haryana board releases tet exam notification advises candidates to start preparing applications open soon

ताज़ा ख़बरें