GATE 2027: फिर बदला IIT गेट का शेड्यूल, अब बिना लेट फीस इस दिन तक करें रजिस्ट्रेशन, नोट करें एग्जाम डेट्स
तीसरी बार बदला गेट 2027 का शेड्यूल यह तीसरा बार है जब आईआईटी मद्रास ने गेट 2027 के शेड्यूल में बदलाव किया है। पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होने थी और आवेदन की लास्ट डेट 21 सितंबर थी। इसे बाद में बदलकर 27 अ…

सौजन्य से:- Navbharat Times
तीसरी बार बदला गेट 2027 का शेड्यूल
यह तीसरा बार है जब आईआईटी मद्रास ने गेट 2027 के शेड्यूल में बदलाव किया है। पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होने थी और आवेदन की लास्ट डेट 21 सितंबर थी। इसे बाद में बदलकर 27 अगस्त से 27 सितंबर तक किया गया है। लेकिन रजिस्ट्रेशन 02 सितंबर से शुरू हुए और 27 सितंबर तक बिना लेट फीस फॉर्म भरने का मौका दिया गया है।
आईआईटी ने अब अपनी आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in के जरिए बिना लेट फीस 05 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका दिया है। वहीं लेट फीस के साथ 12 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
IIT GATE 2026 Important Date: इन तारीखों का रखें ध्यान
गेट 2027 में डिजिलॉकर अनिवार्य
आईआईटी मद्रास ने गेट 2027 में नए बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि सभी भारतीय नागरिकों के लिए DigiLocker-बेस्ड रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। उम्मीदवारों को एप्लीकेशन शुरू करने से पहले अपना वेरिफाइड DigiLocker अकाउंट बनाना या अपडेट करना चाहिए।
रजिस्ट्रेशन के दौरान DigiLocker से कई जानकारी ली जाएगी, जैसे उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, फ़ोटो, पता और वेरिफ़ाइड पहचान पत्र नंबर। उम्मीदवारों को फॉर्म सबमिट करने से पहले यह पक्का कर लेना चाहिए कि ये जानकारी सही हैं।
नया टेस्ट पेपर जोड़ा
इस बार गेट एग्जाम में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन (RA) का एक नया टेस्ट पेपर भी होगा, जिससे कुल पेपर की संख्या 30 हो जाएगी। IIT मद्रास ने कुछ मौजूदा पेपर कोड और सिलेबस में भी बदलाव की घोषणा की है।
GATE 2027 How to Apply: यहां दिए गए आसान स्टेप फॉलो करें
आईआईटी गेट 2026 के रजिस्ट्रेशन के लिए यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1: सबसे पहले गेट 2027 के ऑफिशियल पोर्टल https://gate2027.iitm.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर 'Go To DigiLocker' पर क्लिक करके लॉगिन करें।
स्टेप 3: मांगी गई जरूरी पर्सनल डिटेल्स, एकेडमिक और कम्युनिकेशन डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 4: गेट पेपर और एग्जाम सिटी प्रेफरेंस सेलेक्ट करें।
स्टेप 5: अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 6: एप्लीकेशन फीस जमा करके एक बार पूरा फॉर्म चेक करें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 7: आपका फॉर्म जमा हो जाएगा। आगे के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट ले लें।
अभी गेट 2027 का फॉर्म भरने के लिए इस Apply Link पर क्लिक करें-
GATE 2027 रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- वैलिड फोटो ID प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस)
- लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो
- स्कैन किए गए सिग्नेचर
- एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स (डिग्री सर्टिफिकेट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट, या फाइनल-ईयर/फाइनल-सेमेस्टर की मार्कशीट)
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- मूल निवास/रेसिडेंस सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- PwD/दिव्यांगता प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
GATE 2027 Application Fees: महिला उम्मीदवारों को छूट
रेगुलर एप्लीकेशन पीरियड के दौरान एप्लीकेशन फीस ₹2,000 प्रति पेपर है, जबकि महिला और आरक्षित वर्ग (SC, ST और PwD) के उम्मीदवारों को ₹1,000 की छूट मिलेगी। एप्लीकेशन डेट आगे बढ़ने की स्थिति में फीस बढड़कर क्रमशः ₹2,500 और ₹1,500 हो जाती है।
फरवरी में होंगे गेट एग्जाम
आईआईटी गेट एग्जाम फरवरी 2027 में आयोजित किए जाएंगे। परीक्षाएं 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को होगी। एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख की घोषणा बाद में GATE के आधिकारिक पोर्टल पर की जाएगी।
बता दें कि GATE स्कोर के आधार पर पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टोरल प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाएगा। इसके अलावा, कई पब्लिक सेक्टर ऑर्गनाइजेशन की भर्ती में भी गेट स्कोर मांगा जाता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
CBSE 10th 12th Date Sheet 2027: कब आएगा सीबीएसई सेकेंडरी-सीनियर सेकेंडरी टाइम टेबल? चेक करें संभावित डेट - cbse class 10 12 date sheet 2027 when will the cbse secondary and senior secondary timetable be released check the tentative dates

बिहार इंटर परीक्षा 2027: शिक्षकों की डायरेक्ट्री अपडेट शुरू

लखनऊ में 300 पूर्व सैनिकों ने पुलिस भर्ती बोर्ड घेरा: बोले- फिजिकल टेस्ट से पहले बाहर किया, एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा - Lucknow News

पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती-2026 का अंतिम परीक्षा के रिजल्ट घोषित: 560 पदों के लिए चयन सूची जारी, 39,468 उम्मीदवारों ने किया था आवेदन - Bhopal News

SSC CGL 2026 Admit Card: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, परीक्षा कार्यक्रम जानें

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए 1 अक्टूबर से भरे जाएंगे आवेदन फॉर्म, जानें पात्रता

JEE AIR 1 returned to IIT Kanpur inspired by Swades, now studies brain of a mosquito

Rajasthan LDC Result 2026: आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद, जानें मेरिट लिस्ट लिंक
ताज़ा ख़बरें
- 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू - Jhalrapatan News
- AU PhD Admission : 959 सीटों पर 4823 अभ्यर्थियों की दावेदारी, विश्वविद्यालय व कॉलेजों में होंगे पीएचडी प्रवेश - au phd admission 959 seats 4823 applicants in university and affiliated colleges
- Hathras News: यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी
- BSLET 2026: बिहार बोर्ड लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन
- Kerala NEET PG 2026 Branch-Wise Cutoff: Category-Wise Closing Rank
- बिहार लाइब्रेरियन परीक्षा: जानें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी
- बिहार: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, एक अक्तूबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन
- From IIT Madras student to IIT director abroad: Meet Preeti Aghalayam, first woman to lead an IIT- Moneycontrol.com

