IIT Admission 2026: बिना JEE आईआईटी दिल्ली से पढ़ने का मौका, हेल्थकेयर में AI का यूज सीखेंगे छात्र, आवेदन शुरू
दरअसल, आईआईटी दिल्ली ने 'हेल्थकेयर में AI' के लिए अपने एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के तीसरे बैच के लिए आवेदन मांगे हैं। इस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए जेईई स्कोर की जरूरत नहीं है। यह उन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा मौका है, जो आईआ…

सौजन्य से:- Navbharat Times
दरअसल, आईआईटी दिल्ली ने 'हेल्थकेयर में AI' के लिए अपने एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के तीसरे बैच के लिए आवेदन मांगे हैं। इस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए जेईई स्कोर की जरूरत नहीं है। यह उन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा मौका है, जो आईआईटी दिल्ली से पढ़ने सपना देखते हैं।
यह प्रोग्राम इंस्टीट्यूट के 'कंटीन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम' (CEP) के तहत चलाया जाएगा। इस कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईआईटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट ceppay.iitd.ac.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2026 तक चलेगी।
12 दिसंबर से शुरू होंगी क्लास
आईआईटी दिल्ली के 'कंटीन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम' (CEP) की क्लासेस 12 दिसंबर 2026 से शुरू हो जाएंगी। यह कोर्स कुल छह महीने ऑनलाइन प्रोग्राम होगा, जो 30 मई 2027 तक चलेगा। क्लास शनिवार को शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक और रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होंगी।
कौन ले सकता है एडमिशन?
जैसे की ऊपर बताया गया है कि इस कोर्स के लिए जेईई स्कोर नहीं मांगा गया है। यह प्रोग्राम उन ग्रेजुएट प्रोफेशनल्स के लिए है जो इंडस्ट्री या एकेडेमिया में हेल्थकेयर में AI से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इसे हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, टेक्नोलॉजी लीडर्स और इनोवेटर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो हेल्थकेयर में AI सॉल्यूशंस को समझना और इस्तेमाल करना चाहते हैं।
हेल्थकेयर में AI का इस्तेमाल सीखेंगे छात्र
IIT दिल्ली के अनुसार, इस प्रोग्राम में AI और मशीन लर्निंग, हेल्थकेयर डेटा, क्लिनिकल AI एप्लीकेशन, जेनरेटिव AI, एजेंटिक AI वर्कफ्लो और हेल्थकेयर में AI के जिम्मेदार इस्तेमाल जैसे विषय शामिल होंगे। पार्टिसिपेंट्स प्रैक्टिकल असाइनमेंट और एक कैपस्टोन प्रोजेक्ट पर भी काम करेंगे।
इस कोर्स में मेडिकल इमेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स, फिजियोलॉजिकल सिग्नल्स, जीनोमिक्स और IoT डेटा जैसे क्षेत्र शामिल होंगे। इसमें पार्टिसिपेंट्स को AI-बेस्ड क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट, हेल्थकेयर ऑटोमेशन, प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स और रेडियोलॉजी, सर्जरी और पब्लिक हेल्थ जैसे क्षेत्रों में AI के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
पार्टिसिपेंट्स डैशबोर्ड और क्लाउड प्लेटफॉर्म के जरिए AI मॉडल को डिप्लॉय करने और उन्हें हेल्थकेयर इन्फॉर्मेशन सिस्टम के साथ इंटीग्रेट करने के बारे में भी सीखेंगे।
IIT दिल्ली 'हेल्थकेयर में AI' प्रोग्राम की फीस
प्रोग्राम की फीस 1.5 लाख रुपये है, जिसमें 18% GST शामिल नहीं है। फीस का भुगतान 75,000 रुपये की दो किस्तों में किया जा सकता है। जो पार्टिसिपेंट्स जरूरी अटेंडेंस और इवैल्यूएशन क्राइटेरिया को पूरा करेंगे, उन्हें CEP, IIT दिल्ली से सफलतापूर्वक पूरा करने का ई-सर्टिफिकेट मिलेगा। इस प्रोग्राम में IIT दिल्ली में दो दिन का कैंपस इमर्शन भी शामिल है। कैंपस विजिट के लिए ट्रेवल और रहने का खर्च प्रोग्राम की फीस में शामिल नहीं है।
बता दें कि IIT दिल्ली ने इस प्रोग्राम को eVIDYA प्रोग्राम के तौर पर लिस्ट किया है, जिसमें TeamLease EdTech सर्विस प्रोवाइडर है। संस्थान का बायोमेडिकल इंजीनियरिंग केंद्र इसका आयोजन करने वाला विभाग है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
RBSE 10th Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड दो बार आयोजित करेगा 10वीं की परीक्षाएं, सप्लीमेंट्री समाप्त; पढ़ें पूरी डिटेल - rbse 10th board exam 2027 rajasthan board to conduct class 10 exams twice supplementary exams scrapped read full details

डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 ( DElEd Admission Process 2027 In Hindi)- पात्रता, आवेदन, काउंसलिंग

SSC GD Result 2026 soon: Check expected date, result link, selection process and next steps

Rajasthan SET Answer Key 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड - rajasthan set answer key 2026 released and candidates can download from here

Bihar UG Spot Admission 2026: UG स्पॉट राउंड एडमिशन के लिए BRABU ने जारी किया नोटिस, कोटा से नहीं मिलेगी एंट्री

TMBU एमएड रिजल्ट धांधली: जांच शुरू, 7 दिन में रिपोर्ट

यूपी बोर्ड ने परीक्षा व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव: इंटरनल असेसमेंट खत्म, अब प्रैक्टिकल एग्जाम के आधार पर मिलेंगे अंक - up board high school science home science practical exam update

CUET में चुने विषयों की परीक्षा अब एक ही दिन, सवाल और समय कम, 7 बड़े बदलाव की तैयारी में NTA
ताज़ा ख़बरें
- Mohali News: दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म का शेड्यूल जारी
- RBSE : 12वीं की तरह अब अंक सुधार के लिए 10वीं की परीक्षा भी दो बार दे सकेंगे विद्यार्थी
- हरियाणा में डाक विभाग का अजब-गजब कारनामा, रद की गई परीक्षा का ही निकाल दिया रिजल्ट; 23 कर्मचारी किए बाहर - postal department in haryana releases results for an exam that had been cancelled 23 employees dismissed
- NEET UG ranks among worldâs 5 largest exams with 25 lakh applications; Gaokao tops global list
- परीक्षा में अनुपस्थित? हरि सिंह महाविद्यालय के परिणाम में...
- राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
- राजस्थान बोर्ड: 10वीं की परीक्षा अब साल में दो बार होगी, सप्लीमेंट्री व्यवस्था खत्म
- LNMU UG Admission: तीन कॉलेज और पांच विषय चुनने का मौका, आज से आवेदन - bihar top news lnmu spot admission 2026 to 30 last chance for ug enrollment

