यूपी बोर्ड ने परीक्षा व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव: इंटरनल असेसमेंट खत्म, अब प्रैक्टिकल एग्जाम के आधार पर मिलेंगे अंक - up board high school science home science practical exam update
यूपी बोर्ड ने परीक्षा व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव: इंटरनल असेसमेंट खत्म, अब प्रैक्टिकल एग्जाम के आधार पर मिलेंगे अंक यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल की विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों में आंतरिक मूल्यांकन समाप्त कर दिया है। अब इन…

सौजन्य से:- Jagran
यूपी बोर्ड ने परीक्षा व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव: इंटरनल असेसमेंट खत्म, अब प्रैक्टिकल एग्जाम के आधार पर मिलेंगे अंक
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल की विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों में आंतरिक मूल्यांकन समाप्त कर दिया है। अब इन विषयों ...और पढ़ें
HighLights
- हाईस्कूल विज्ञान और गृह विज्ञान में आंतरिक मूल्यांकन अब नहीं होगा।
- 30 अंक बोर्ड द्वारा नियुक्त परीक्षक की प्रयोगात्मक परीक्षा से मिलेंगे।
- इस नई व्यवस्था से स्कूल स्तर पर मनमानी की गुंजाइश कम होगी।
विकास सहाय, लखीमपुर। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल की परीक्षा व्यवस्था में बदलाव करते हुए विज्ञान और गृह विज्ञान विषय में स्कूल स्तर पर होने वाला आंतरिक मूल्यांकन खत्म कर दिया है। अब दोनों विषयों में 30 अंक प्रयोगात्मक परीक्षा के आधार पर दिए जाएंगे।
बोर्ड की ओर से नियुक्त परीक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा लेंगे और उनके दिए अंक ही अंकतालिका में दर्ज किए जाएंगे। नई व्यवस्था इसी सत्र से लागू की गई है। इससे विद्यार्थियों को अब इन विषयों में अंकों के लिए विद्यालय स्तर के मूल्यांकन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
पहले हाईस्कूल में सभी विषयों के प्रयोगात्मक कार्यों का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाता था। इसके लिए पांच प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग व्यवस्था लागू थी और प्राप्त ग्रेड अंकपत्र में दर्ज किया जाता था। अब विज्ञान और गृह विज्ञान में यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। दोनों विषयों में बोर्ड की ओर से अलग से 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। हालांकि अन्य विषयों में आंतरिक मूल्यांकन पहले की तरह जारी रहेगा।
20 हजार विद्यार्थियों को देनी होगी विज्ञान और गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा
नयी व्यवस्था से स्कूल स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन के दौरान अंकों के निर्धारण में होने वाली मनमानी की गुंजाइश भी कम होगी। विद्यार्थियों को 30 अंक हासिल करने के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा में परीक्षक के सामने बेहतर प्रदर्शन करना होगा। जिले में हाईस्कूल की परीक्षा देने वाले करीब 20 हजार विद्यार्थियों को विज्ञान और गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा देनी होगी।
यह भी पढ़ें- वीबी जी राम जी योजना: 57470 पंचायतों में एक ही दिन 42.90 लाख मानव दिवस सृजित का टारगेट, UP के सभी जिलों को फरमान
जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि हाईस्कूल में विज्ञान और गृह विज्ञान का अब आंतरिक मूल्यांकन नहीं होगा। दोनों विषयों में 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा परीक्षक द्वारा कराई जाएगी। सभी प्रधानाचार्यों को नयी व्यवस्था से अवगत करा दिया गया है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
TMBU एमएड रिजल्ट धांधली: जांच शुरू, 7 दिन में रिपोर्ट

CUET में चुने विषयों की परीक्षा अब एक ही दिन, सवाल और समय कम, 7 बड़े बदलाव की तैयारी में NTA

Mohali News: दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म का शेड्यूल जारी

RBSE : 12वीं की तरह अब अंक सुधार के लिए 10वीं की परीक्षा भी दो बार दे सकेंगे विद्यार्थी

हरियाणा में डाक विभाग का अजब-गजब कारनामा, रद की गई परीक्षा का ही निकाल दिया रिजल्ट; 23 कर्मचारी किए बाहर - postal department in haryana releases results for an exam that had been cancelled 23 employees dismissed

NEET UG ranks among worldâs 5 largest exams with 25 lakh applications; Gaokao tops global list

परीक्षा में अनुपस्थित? हरि सिंह महाविद्यालय के परिणाम में...

राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
ताज़ा ख़बरें
- राजस्थान बोर्ड: 10वीं की परीक्षा अब साल में दो बार होगी, सप्लीमेंट्री व्यवस्था खत्म
- बड़ी खबर: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा अब साल में दो बार, मई में दूसरा मौका; लागू होगा बेस्ट ऑफ टू नियम
- राजस्थान दसवीं बोर्ड में पूरक परीक्षा का पैटर्न खत्म: अब साल में फरवरी-मार्च में होगा एग्जाम, तीन विषयों में मिलेगा अंक सुधार का मौका - Tonk News
- इंटरनल परीक्षा दी, फिर भी रिजल्ट में एब्सेंट! मुंगेर के कॉलेज में छात्रों का भविष्य दांव पर; ABVP ने कहा- आंदोलन करेंगे - munger college exam blunder students marked absent in results
- हिमाचल में स्पेशल एजुकेटर्स भर्ती का परिणाम घोषित, 105 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
- अब साल में दो बार होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा, 3 विषयों में नंबर सुधारने का मिलेगा दूसरा मौका
- राजस्थान बोर्ड की 10वीं की दो बार दे सकेंगे परीक्षा: पहली बार फरवरी-मार्च और दूसरी बार मई में एग्जाम; अब नहीं आएगी सप्लीमेंट्री - Ajmer News
- LU हॉस्टल संकट: सीटें बढ़ीं पर हॉस्टल नहीं, 26 हजार छात्रों पर सिर्फ 3000 बेड, दो दशकों से नहीं बना मुख्य परिसर में नया हॉस्टल!

