होम›एग्ज़ाम्स›CUET में चुने विषयों की परीक्षा अब एक ही दिन, सवाल और समय कम, 7 बड़े बदलाव की तैयारी में NTA
एग्ज़ाम्स

CUET में चुने विषयों की परीक्षा अब एक ही दिन, सवाल और समय कम, 7 बड़े बदलाव की तैयारी में NTA

CUET में चुने विषयों की परीक्षा अब एक ही दिन, सवाल और समय कम, 7 बड़े बदलाव की तैयारी में NTA CUET UG 2027 : सीयूईटी यूजी 2027 में परीक्षा पैटर्न बदलने की तैयारी है। वन स्टूडेंट-वन डे एग्जाम लागू किया जाएगा। एक पेपर की अव…

6 अक्टूबर 2026 को 03:02 am बजे
CUET में चुने विषयों की परीक्षा अब एक ही दिन, सवाल और समय कम, 7 बड़े बदलाव की तैयारी में NTA

सौजन्य से:- Hindustan

CUET में चुने विषयों की परीक्षा अब एक ही दिन, सवाल और समय कम, 7 बड़े बदलाव की तैयारी में NTA

CUET UG 2027 : सीयूईटी यूजी 2027 में परीक्षा पैटर्न बदलने की तैयारी है। वन स्टूडेंट-वन डे एग्जाम लागू किया जाएगा। एक पेपर की अवधि 60 मिनट से घटाकर 40 से 45 मिनट किया जाएगा।

केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कई राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक दाखिले का आधार बन चुकी सीयूईटी यूजी परीक्षा में कई तब्दीलियां की जा सकती हैं। संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी यूजी) 2027 में परीक्षा पैटर्न बदला जाएगा। बदलाव का प्रस्ताव तैयार कर दिया गया है। प्रस्तावित व्यवस्था में ‘वन स्टूडेंट-वन डे एग्जाम’ लागू किया जाएगा। एक पेपर की अवधि 60 मिनट से घटाकर 40 से 45 मिनट किया जाएगा। प्रश्नों की संख्या भी कम की जाएगी। इन बदलाव पर अंतिम निर्णय एनटीए और परीक्षा सुधार कमेटी की बैठक में लिया जाएगा। हालांकि परीक्षा सुधार कमेटी ने ही इस तरह की योजना बनायी है। परीक्षा सुधार कमेटी के अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित व्यवस्था के तहत विद्यार्थी के सभी चुने हुए विषयों की परीक्षा एक ही दिन कराने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

मौजूदा व्यवस्था में अलग-अलग विषयों की परीक्षा अलग-अलग तारीखों पर होने के कारण कई विद्यार्थियों को एक से अधिक दिन परीक्षा केंद्र जाना पड़ता है। नयी व्यवस्था लागू होने पर सीयूइटी कई दिनों तक हो सकता है, लेकिन प्रत्येक विद्यार्थी को परीक्षा के लिए इनमें से एक दिन का स्लॉट दिया जा सकता है। नई व्यवस्था में समय और आने-जाने का खर्च दोनों बच सकते हैं।

50 से घटाकर 35 तक प्रश्न हो सकते हैं

प्रस्तावित पैटर्न में एक पेपर में करीब 35 से 40 प्रश्न रखे जाने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए चुने जाने वाले विषयों की अधिकतम संख्या में भी बदलाव प्रस्तावित है। मौजूदा व्यवस्था में अधिकतम पांच विषय चुनने का विकल्प है। प्रस्तावित बदलाव के तहत इसे चार विषय तक सीमित किया जाएगा।

CUET UG 2027 में संभावित बड़े बदलाव, पहले क्या था, अब क्या तैयारी है

1- परीक्षा के दिन: पहले 2-3 दिन परीक्षा केंद्र जाना पड़ सकता था , अब एक छात्र की पूरी परीक्षा एक ही दिन में कराने की तैयारी।

2- एग्जाम सेंटर- पहले अलग-अलग पेपर के लिए सेंटर बदल सकते थे, अब एक ही दिन में सभी पेपर पूरे होने से बार-बार सेंटर जाने की जरूरत नहीं।

3- अभी तक अधिकतम 5 विषय चुन सकते हैं, 2027 में 4 विषय करने के विकल्प पर विचार।

4- पेपर की अवधि: अभी हर विषय का पेपर 60 मिनट का, इसे घटाकर 40-45 मिनट करने की तैयारी।

5- 5 विषय लेने पर समय- अभी कुल 5 घंटे , बदलाव के बाद करीब 200 मिनट यानी 3 घंटे 20 मिनट।

6- 4 विषय लेने पर समय: अभी 4 घंटे , बदलाव के बाद करीब 160 मिनट यानी 2 घंटे 40 मिनट।

7- जनरल टेस्ट: अभी DU जैसे संस्थानों में जरूरी नहीं, जबकि कुछ यूनिवर्सिटीज में जरूरी, 4 विषयों का विकल्प आने पर सभी यूनिवर्सिटीज में जनरल टेस्ट को मान्यता देने की संभावना।

वर्तमान में क्या है पैटर्न

37 विषयों में कुल पांच विषय ही चुनने होते हैं। विकल्पों में 23 डोमेन विषयों, 13 भाषाएं और एक जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट का होता है। इस तरह कुल 37 विषयों में से किसी पांच विषयों का चयन करना होता है। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होता है। हर पेपर एक घंटे का होता है और हर पेपर में 50 सवाल पूछे जाते हैं। सभी सवाल कंपलसरी होते हैं। सही जवाब पर 5 नंबर मिलते हैं जबकि गलत जवाब देने पर 1 नंबर काटा जाता है। सवालों का पैटर्न एमसीक्यू (MCQ) होता है।

सीयूईटी से कहां मिलता है दाखिला

सीयूईटी से डीयू, जेएनयू, जामिया और बीएचयू समेत देश के 200 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में चलाए जा रहे यूजी कोर्सेज में दाखिला मिलता है। सीयूईटी यूजी 13 भारतीय भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में होती है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
TMBU एमएड रिजल्ट धांधली: जांच शुरू, 7 दिन में रिपोर्ट
एग्ज़ाम्स

TMBU एमएड रिजल्ट धांधली: जांच शुरू, 7 दिन में रिपोर्ट

यूपी बोर्ड ने परीक्षा व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव: इंटरनल असेसमेंट खत्म, अब प्रैक्टिकल एग्जाम के आधार पर मिलेंगे अंक
 - up board high school science home science practical exam update
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड ने परीक्षा व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव: इंटरनल असेसमेंट खत्म, अब प्रैक्टिकल एग्जाम के आधार पर मिलेंगे अंक - up board high school science home science practical exam update

Mohali News: दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म का शेड्यूल जारी
एग्ज़ाम्स

Mohali News: दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म का शेड्यूल जारी

RBSE : 12वीं की तरह अब अंक सुधार के लिए 10वीं की परीक्षा भी दो बार दे सकेंगे विद्यार्थी
एग्ज़ाम्स

RBSE : 12वीं की तरह अब अंक सुधार के लिए 10वीं की परीक्षा भी दो बार दे सकेंगे विद्यार्थी

हरियाणा में डाक विभाग का अजब-गजब कारनामा, रद की गई परीक्षा का ही निकाल दिया रिजल्ट; 23 कर्मचारी किए बाहर
 - postal department in haryana releases results for an exam that had been cancelled 23 employees dismissed
एग्ज़ाम्स

हरियाणा में डाक विभाग का अजब-गजब कारनामा, रद की गई परीक्षा का ही निकाल दिया रिजल्ट; 23 कर्मचारी किए बाहर - postal department in haryana releases results for an exam that had been cancelled 23 employees dismissed

NEET UG ranks among world’s 5 largest exams with 25 lakh applications; Gaokao tops global list
एग्ज़ाम्स

NEET UG ranks among world’s 5 largest exams with 25 lakh applications; Gaokao tops global list

परीक्षा में अनुपस्थित? हरि सिंह महाविद्यालय के परिणाम में...
एग्ज़ाम्स

परीक्षा में अनुपस्थित? हरि सिंह महाविद्यालय के परिणाम में...

राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
एग्ज़ाम्स

राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा

ताज़ा ख़बरें