TMBU एमएड रिजल्ट धांधली: जांच शुरू, 7 दिन में रिपोर्ट
TMBU: एमएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट में धांधली के आरोपों की जांच शुरू, 7 दिनों में मांगी गई रिपोर्ट भागलपुर विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन. तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में एमएड प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट में ध…

सौजन्य से:- prabhatkhabar.com
TMBU: एमएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट में धांधली के आरोपों की जांच शुरू, 7 दिनों में मांगी गई रिपोर्ट
भागलपुर विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन.
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में एमएड प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट में धांधली के आरोपों की जांच शुरू हो गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने 7 दिनों में रिपोर्ट मांगी है.
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में एमएड प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-28 के घोषित रिजल्ट में कथित धांधली और अनियमितताओं के आरोपों की जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गठित जांच कमेटी मंगलवार से परीक्षा परिणाम और अभ्यर्थियों से जुड़े मूल दस्तावेजों की विस्तृत पड़ताल करेगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच दल को पूरे प्रकरण की गहन समीक्षा कर सात दिनों के भीतर अपनी तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपने का सख्त निर्देश दिया है.
सीसीडीसी प्रो. एसएन पांडे को बनाया गया संयोजक
प्रशासन द्वारा गठित जांच कमेटी में विश्वविद्यालय के वरीय अधिकारियों और सिंडिकेट सदस्यों को शामिल किया गया है:
- संयोजक: प्रो. एसएन पांडे (सीसीडीसी, टीएमबीयू)
- सदस्य: डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा (सिंडिकेट सदस्य), डॉ. मुश्फिक आलम, प्रो. पवन कुमार सिन्हा, प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह
यह कमेटी परीक्षा प्रक्रिया, ओएमआर शीट, अंकों के वितरण और रिजल्ट तैयार करने वाले संबंधित विभाग के अभिलेखों की पड़ताल करेगी.
दोनों टॉपरों के पिता का नाम एक होने पर उठे गंभीर सवाल
एमएड प्रवेश परीक्षा परिणाम को लेकर अखिल बिहार छात्र एकता के संयोजक बमबम प्रीत ने विश्वविद्यालय प्रशासन से लिखित शिकायत कर गंभीर सवाल खड़े किए थे. छात्र नेता ने सीधे तौर पर विश्वविद्यालय कर्मियों की मिलीभगत से प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाया था.
शिकायत में मुख्य रूप से यह मुद्दा उठाया गया कि जारी किए गए रिजल्ट में दोनों शीर्ष टॉपर्स (रैंक 1 और 2) के पिता का नाम बिल्कुल एक ही दर्ज है. इनमें से एक अभ्यर्थी को 99 अंक और दूसरे को 98 अंक प्राप्त हुए हैं. इसके अलावा एक छात्र संगठन से जुड़े प्रतिनिधि को 91 अंक मिलने पर भी सवाल उठाए गए हैं. छात्र प्रतिनिधि ने लोकभवन स्तर से उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच कमेटी गठित कराकर एमएड प्रवेश परीक्षा के पूरे परिणाम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आंतरिक जांच बिठाई है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
यूपी बोर्ड ने परीक्षा व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव: इंटरनल असेसमेंट खत्म, अब प्रैक्टिकल एग्जाम के आधार पर मिलेंगे अंक - up board high school science home science practical exam update

CUET में चुने विषयों की परीक्षा अब एक ही दिन, सवाल और समय कम, 7 बड़े बदलाव की तैयारी में NTA

Mohali News: दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म का शेड्यूल जारी

RBSE : 12वीं की तरह अब अंक सुधार के लिए 10वीं की परीक्षा भी दो बार दे सकेंगे विद्यार्थी

हरियाणा में डाक विभाग का अजब-गजब कारनामा, रद की गई परीक्षा का ही निकाल दिया रिजल्ट; 23 कर्मचारी किए बाहर - postal department in haryana releases results for an exam that had been cancelled 23 employees dismissed

NEET UG ranks among worldâs 5 largest exams with 25 lakh applications; Gaokao tops global list

परीक्षा में अनुपस्थित? हरि सिंह महाविद्यालय के परिणाम में...

राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
ताज़ा ख़बरें
- राजस्थान बोर्ड: 10वीं की परीक्षा अब साल में दो बार होगी, सप्लीमेंट्री व्यवस्था खत्म
- बड़ी खबर: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा अब साल में दो बार, मई में दूसरा मौका; लागू होगा बेस्ट ऑफ टू नियम
- राजस्थान दसवीं बोर्ड में पूरक परीक्षा का पैटर्न खत्म: अब साल में फरवरी-मार्च में होगा एग्जाम, तीन विषयों में मिलेगा अंक सुधार का मौका - Tonk News
- इंटरनल परीक्षा दी, फिर भी रिजल्ट में एब्सेंट! मुंगेर के कॉलेज में छात्रों का भविष्य दांव पर; ABVP ने कहा- आंदोलन करेंगे - munger college exam blunder students marked absent in results
- हिमाचल में स्पेशल एजुकेटर्स भर्ती का परिणाम घोषित, 105 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
- अब साल में दो बार होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा, 3 विषयों में नंबर सुधारने का मिलेगा दूसरा मौका
- राजस्थान बोर्ड की 10वीं की दो बार दे सकेंगे परीक्षा: पहली बार फरवरी-मार्च और दूसरी बार मई में एग्जाम; अब नहीं आएगी सप्लीमेंट्री - Ajmer News
- LU हॉस्टल संकट: सीटें बढ़ीं पर हॉस्टल नहीं, 26 हजार छात्रों पर सिर्फ 3000 बेड, दो दशकों से नहीं बना मुख्य परिसर में नया हॉस्टल!

