एआईएसएफ सम्मेलन में नई शिक्षा नीति के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प - Begusarai News
- Hindi News - Local - Bihar - Begusarai - AISF Conference Resolves To Intensify Struggle Against New Education Policy एआईएसएफ सम्मेलन में नई शिक्षा नीति के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प - कॉपी लिंक सिटी रिपोर्टर | बेग…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Begusarai
- AISF Conference Resolves To Intensify Struggle Against New Education Policy
एआईएसएफ सम्मेलन में नई शिक्षा नीति के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प
- कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | बेगूसराय
एआईएसएफ का 22वां जिला सम्मेलन एसबीएसएस कॉलेज में संपन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विराज देवांग ने कहा कि इस देश की सरकार लगातार छात्रों पर हमलावर है। केंद्र सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से छात्रों के पाठ्यक्रम का सांप्रदायीकरण कर रही है। रोजगारविहीन शिक्षा मॉडल गरीब-वंचित वर्ग के छात्रों पर थोपा जा रहा है। इसके खिलाफ देश भर के छात्र सड़कों पर उतर रहे हैं। छात्र लगातार यह मांग कर रहे हैं कि शिक्षा सबों के लिए समान रूप से नि:शुल्क मुहैया कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में पेपर लीक होने से छात्र आक्रोशित हैं। नियमित रूप से प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित नहीं हो रही हैं। जिला सम्मेलन के मौके पर छात्रों की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लेना होगा। यह लड़ाई आम छात्रों की लड़ाई है। सम्मेलन में राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने बिना संसद में बहस किए नई शिक्षा नीति-2020 जबरन थोप दी। इसके खिलाफ आम छात्रों को संघर्ष तेज करने की जरूरत है। सम्मेलन में इसके लिए कार्यक्रम बनाने की जरूरत है। वहीं राज्य अध्यक्ष सुधीर कुमार एवं राज्य संयुक्त सचिव राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि बेगूसराय जिला सम्मेलन में जो नई कमिटी चुनी जाएगी, उस पर छात्र आंदोलन को संगठित करने की जिम्मेवारी होगी। जिला के सभी छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करना होगा। धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव सत्यम भारद्वाज ने किया।
सम्मेलन से पूर्व जीडी कॉलेज से एक जुलूस निकाला गया। लाल झंडे के साथ छात्र-छात्राएं शहीद ऋषि रंजन मार्ग से होते हुए हरहर महादेव चौक के रास्ते एसबीएसएस कॉलेज पहुंचे। जुलूस आम सभा में परिणत हो गया। सम्मेलन के खुले सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने की। सर्वप्रथम सभा स्थल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विराज देवांग ने ध्वजारोहण किया। सम्मेलन को जिला उपाध्यक्ष वसंत कुमार, हसमत बालाजी, रवीना कुमारी ने भी संबोधित किया।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
As India's edtech giants stumble, Manipal's UNext bets on discipline

Colleges are now using these edtech tools more than AI

Study: EdTech Is Rushing AI Integration Before Proving It Works

Arivihan raises $10M as AI-led edtech targets India’s smaller cities

उत्तराखंड के स्कूली छात्रों और शिक्षकों की अब एआई दक्षता बढ़ाने की तैयारी, डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन पाठ्यक्रम से जुड़ेंगे - uttarakhand students embrace ai education online learning

EdTech for Good Framework 2.0 strengthens digital and AI enabled tools for learning and teaching

ShikshaNext Selects 11 EdTech and AI Solutions, Targets Reach of 13 Million Children

NSW EdTech heads to India as Study NSW opens trade mission
ताज़ा ख़बरें
- Amazon joins global coalition to advance AI education and digital skills for students
- IIT Kanpur to train 900 UP school teachers in digital skills
- सम्मेलन में शिक्षा नीति से एआई तक चर्चा - Sirohi News
- बिहार के स्कूली बच्चों के लिए सम्राट के मंत्री ने केंद्र से मांगी मदद, दिल्ली में प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात - bihar seeks central funds for school infrastructure digital education
- EdTech Companies Changing How India Learns, From Classrooms to Careers - techinfoBiT
- Education Technology Trends 2027: AI Tutors, Skills, Digital Learning
- UNIVO becomes first major Indian EdTech brand to advertise on ChatGPT - Elets digitalLEARNING - Elets Digital Learning
- LU हॉस्टल संकट: सीटें बढ़ीं पर हॉस्टल नहीं, 26 हजार छात्रों पर सिर्फ 3000 बेड, दो दशकों से नहीं बना मुख्य परिसर में नया हॉस्टल!

