भारतीय छात्रों को रूस की बड़ी सौगात, बिना एंट्रेंस एग्जाम के मिलेगी स्कॉलरशिप - russia offers scholarships without entrance exam for indian students
भारतीय छात्रों को रूस की बड़ी सौगात, बिना एंट्रेंस एग्जाम के मिलेगी स्कॉलरशिप रूस ने भारतीय छात्रों के लिए बिना एंट्रेंस एग्जाम के सरकारी छात्रवृत्ति की घोषणा की है। यह छात्रवृत्ति स्नातक से ...और पढ़ें समय कम है? जानिए…

सौजन्य से:- Jagran
भारतीय छात्रों को रूस की बड़ी सौगात, बिना एंट्रेंस एग्जाम के मिलेगी स्कॉलरशिप
रूस ने भारतीय छात्रों के लिए बिना एंट्रेंस एग्जाम के सरकारी छात्रवृत्ति की घोषणा की है। यह छात्रवृत्ति स्नातक से ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस ने भारतीय छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। रूस में अब भारतीय छात्रों को बिना एंट्रेंस एग्जाम दिए सरकारी छात्रवृत्तियां दी जएंगी। यह छात्रवृत्ति स्नातक से लेकर उच्चतर प्रशिक्षण तक के पाठ्यक्रमों को के लिए दी जाती हैं। इसका चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड और पोर्टफोलियो के आधार पर किया जाता है।
रूसी प्रशासन के अनुसार,छात्रवृत्ति स्नातक से लेकर पीएचडी और उन्नत प्रशिक्षण तक के कोर्स कवर करती है, जिसमें मेडिसिन, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, स्पेस स्टडीज जैसे विषय शामिल हैं। कई कोर्स अंग्रेजी में उपलब्ध हैं। वहीं रूसी भाषा नहीं जानने वालों के लिए एक साल का प्रीपरेटरी भाषा कोर्स का विकल्प है। जो छात्र रूसी सीखना चाहते हैं, वे अपनी मुख्य पढ़ाई शुरू करने से पहले एक वर्षीय प्रारंभिक भाषा पाठ्यक्रम ले सकते हैं।
रूसी संघ 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सरकारी छात्रवृत्ति कार्यक्रम में भारतीय छात्रों को आमंत्रित कर रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत के छात्रों को रूस में विभिन्न विषयों और विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता करना है।
आवेदन प्रक्रिया शुरू
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और छात्रों को मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग, कज़ान, व्लादिवोस्तोक, कैलिनिनग्राद और अन्य क्षेत्रों सहित कई रूसी विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने का अवसर मिल सकता है।
सबसे खास बात यह है कि इस छात्रवृत्ति के लिए चयन प्रक्रिया में कोई प्रवेश परीक्षा शामिल नहीं है। उम्मीदवारों का चयन उनकी पिछली शैक्षणिक उपलब्धियों और पोर्टफोलियो के आधार पर किया जाता है। पोर्टफोलियो में शोध पत्र, अनुशंसा पत्र, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और ओलंपियाड के प्रमाण पत्र और अन्य सहायक दस्तावेज शामिल हो सकते हैं।
दो चरण में पूरी होगी प्रक्रिया
पहला चरण 15 जनवरी तक चलेगा। इसमें दस्तावेज सत्यापन और प्रारंभिक चयन प्रक्रिया शामिल है। वहीं, दूसरे चरण में रूसी विज्ञान और उच्च शिक्षा मंत्रालय, भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों के सहयोग से, छात्रों को संस्थानों में आवंटित करता है और वीजा संबंधी आवश्यक दस्तावेज जारी करता है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (education-in-russia.com) पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
UK Scholarship: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिल रही भारतीयों को स्कॉलरशिप, 50% माफ होगी फीस, शर्तें भी देखें

Study In Italy: Italy Universities में भारतीय छात्रों को मिलेगी 7000 Euro तक Scholarship और फीस में छूट

Gujarat education minister assures early resolution of pending issues of grant-in-aid schools

Delhi University internship 2026: Sprix Learning offers management role with Rs. 60,000 monthly stipend

JUT में परीक्षा के 6 महीने बाद भी BTech-डिप्लोमा के रिजल्ट नहीं, छात्रवृत्ति पर भी पड़ रहा असर

Korean Universities: Study in Korea Fair 2026 opens university, scholarship and career pathways for Indian students - The Times of India

राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम जारी - Dhamtari News

Uttar Pradesh Sanskrit Scholarship Scheme: Reviving Sanskrit education
ताज़ा ख़बरें
- Govt Scholarship 2026: 7वीं पास बच्चों को ₹48000 की स्कॉलरशिप देगी दिल्ली सरकार, आवेदन शुरू, बस ये है शर्त
- UK Scholarships: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख महीना, भारतीयों को ब्रिटिश सरकार दे रही स्कॉलरशिप
- Scholarship: ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप दे रहा है SBI, 9वीं पास भी भरें फॉर्म, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक
- Scholarship Alert: हर साल मिलेंगे ₹9 लाख रुपये, सुंदर शहर में पढ़ने के लिए सशर्त मिल रही स्कॉलरशिप
- भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई | फीस, विश्वविद्यालय और छात्रवृत्तियां
- MARIHE Scholarship: 3 देशों में घूमकर पढ़ें, फीस माफ, ₹1.5 लाख स्टाइपेंड भी, भारतीयों को मिल रही ये स्कॉलरशिप
- भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया
- Telangana engineering colleges see rise in registrations for campus placements | Hyderabad News - The Times of India

