पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कैंपस में ही तैयार होंगे विद्यार्थी, प्रशिक्षण से प्लेसमेंट तक की होगी पूरी व्यवस्था - students will be prepared on the campus of purvanchal university
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कैंपस में ही तैयार होंगे विद्यार्थी, प्रशिक्षण से प्लेसमेंट तक की होगी पूरी व्यवस्था वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित छात्रों को 30 सितंबर तक…

सौजन्य से:- jagran.com
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कैंपस में ही तैयार होंगे विद्यार्थी, प्रशिक्षण से प्लेसमेंट तक की होगी पूरी व्यवस्था
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित छात्रों को 30 सितंबर तक समर्थ पोर्टल पर ...और पढ़ें
HighLights
- वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रवेश का अंतिम अवसर।
- छात्र 30 सितंबर तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करें।
- स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए लागू।
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का अंतिम अवसर दिया गया है। ऐसे छात्र 30 सितंबर तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रवेश से संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से शुक्रवार को जारी पत्र के अनुसार, संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर पठन-पाठन शुरू हो चुका है।अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण कुछ छात्र समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके हैं।
छात्रहित में कुलपति के 24 सितंबर के आदेश के क्रम में उन्हें अंतिम अवसर दिया गया है।विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश से छूटे छात्र 30 सितंबर तक पंजीकरण, कोर्स चयन और एडमिशन ग्रांट समेत प्रवेश से संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर लें। यह व्यवस्था स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ एलएलबी, बीएड, एमएड और बीपीएड में प्रवेश के लिए भी लागू होगी।
कुलसचिव ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्धारित समयसीमा में छूटे छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 30 सितंबर के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कौशल विकास के तहत दी स्वास्थ्य की जानकारी

गोल्ड सर्टिफिकेट पाने वाले 82 हेडमास्टरों को राजस्थान में लीडरशिप ट्रेनिंग, झारखंड की शिक्षा में बदलाव की तैयारी

यूपी ट्रेड-शो में नौकरी-करियर को मिलेगी उड़ान, रोजगार के नए अवसर खोलेगा कौशल विकास मिशन का भव्य पवेलियन - up trade show skill mission pavilion boosts youth careers

How Delhi’s govt schools are betting big on vocational education

हमीरपुर: जिले के 2670 युवाओं को मिलेगा निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, पांच क्षेत्रों में खुलेंगे कोर्स

India Manufacturing Skills Gap: भारत के विनिर्माण सपने के लिए कौशल विकास में बड़े बदलाव की जरूरत

विश्व युवा कौशल दिवस 2026: पीएम मोदी ने दी बधाई, जानिए स्किल इंडिया मिशन और इसका महत्व

NEP 2020 प्रशिक्षण शुरू: 13 राज्यों से 150+ शिक्षक जुटे
ताज़ा ख़बरें
- प्रशिक्षण कार्यक्रम से विद्यार्थियों को औद्योगिक कौशल से जोड़ने में मदद - dainiktribuneonline.com
- Vikasnagar News: साहिया में 690 श्रमिकों को कौशल प्रशिक्षण
- IIT Guwahati hosts workshop focused on mental health in campus ecosystems
- Ghumla News: कौशल प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार से जोड़ें: डीसी
- खूंटी 16 उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजितकौशल विकास केंद्रों से अधिक युवाओं को जोड़ें : डीसी
- Trained, certified, but still jobless: India’s skilling gap widens
- Bilaspur News: कौशल प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र
- IIM Jammu, Ladakh administration join hands for satellite campus in Leh

