होमकैंपसऑस्ट्रेलिया में इंजीनियरिंग करने का मौका, भारतीय छात्राओं को स्कॉलरशिप दे रही ये यूनिवर्सिटी, शर्तें भी देखें
कैंपस

ऑस्ट्रेलिया में इंजीनियरिंग करने का मौका, भारतीय छात्राओं को स्कॉलरशिप दे रही ये यूनिवर्सिटी, शर्तें भी देखें

Swinburne University Scholarships: विदेश में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप सबसे अच्छा ऑप्शन होती है। इसके जरिए स्टूडेंट्स आसानी से पढ़ाई कर पाते हैं। स्टूडेंट्स को किसी तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना भी नह…

19 सितंबर 2026 को 07:02 am बजे
ऑस्ट्रेलिया में इंजीनियरिंग करने का मौका, भारतीय छात्राओं को स्कॉलरशिप दे रही ये यूनिवर्सिटी, शर्तें भी देखें

सौजन्य से:- Navbharat Times

Swinburne University Scholarships: विदेश में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप सबसे अच्छा ऑप्शन होती है। इसके जरिए स्टूडेंट्स आसानी से पढ़ाई कर पाते हैं। स्टूडेंट्स को किसी तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ता है।

Study in Australia: विदेश में इंजीनियरिंग या कंस्ट्रक्शन की पढ़ाई करने की प्लानिंग बना रही भारतीय छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में स्थित स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी ने 'वीमेन इन इंजीनियरिंग लीडरशिप स्कॉलरशिप' शुरू की है। इसके तहत, 2027 में अपने हॉथोर्न कैंपस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू करने वाली विदेशी स्टूडेंट्स को ट्यूशन फीस में 30% की छूट मिलेगी।

Australia Work Visa 2025: Indians के लिए नया MATES Visa — No Job Offer और No Sponsorship की जरूरत नहीं

इस स्कॉलरशिप का मकसद ज्यादा छात्राओं को इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है, क्योंकि इन फील्डस् में उनकी हिस्सेदारी अभी भी कम है। साथ ही ये उन भारतीय छात्राओं के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जो कम खर्च में ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करना चाहते हैं। आइए स्कॉलरशिप से जुड़ी जरूरी डिटेल्स भी जान लेते हैं।

स्कॉलरशिप में क्या-क्या कवर होगा और एलिजिबिल कोर्स?

चुनी गई छात्राओं को उनके कोर्स की पूरी अवधि के दौरान ट्यूशन फीस में 30% की छूट मिलेगी, सिर्फ पहले साल के लिए नहीं। इसका मतलब है कि डिग्री की पूरी अवधि में काफी बचत होगी। अब आइए जानते हैं कि कौन से कोर्स इसके लिए योग्य हैं? ये स्कॉलरशिप अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट, दोनों तरह के प्रोग्राम के लिए है, जिनमें शामिल हैं:

बैचलर ऑफ कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट (ऑनर्स)

बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (ऑनर्स)

मास्टर ऑफ कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट

मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग साइंस

मास्टर ऑफ प्रोफेशनल इंजीनियरिंग

कौन अप्लाई कर सकता है?

ऊपर बताए गए सभी कोर्स 2027 से शुरू होकर मेलबर्न में स्विनबर्न के हॉथोर्न कैंपस में करने होंगे। स्कॉलरशिप के लिए निम्नलिखित स्टूडेंट्स ही एलिजिबिल हो सकती हैं:

एक इंटरनेशनल स्टूडेंट (जिसमें भारतीय छात्रा भी शामिल हैं) होनी चाहिए और अपने चुने हुए कोर्स की खास एंट्री जरूरतों को पूरा करनी चाहिए।

पहले से ही स्विनबर्न ट्यूशन स्कॉलरशिप या फीस में कमी वाली कोई दूसरी सुविधा नहीं मिल रही होनी चाहिए।

उसी समय किसी दूसरी संस्था से कोई और ट्यूशन स्कॉलरशिप या फीस में छूट नहीं मिल रही होनी चाहिए।

अप्लाई कैसे करें?

सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए कोई अलग से एप्लिकेशन फॉर्म नहीं भरना पड़ता है; जो छात्र 2027 में पहली बार स्विनबर्न के हॉथोर्न कैंपस में किसी योग्य कोर्स के लिए अप्लाई करते हैं, उन्हें उनके पिछले अकेडमिक परफॉर्मेंस के आधार पर इस स्कॉलरशिप के लिए ऑटोमैटिक रूप से योग्य माना जाएगा।

अगर आपका सेलेक्शन होता है, तो स्कॉलरशिप का जिक्र सीधे आपके ऑफर लेटर में किया जाएगा। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2027 है, इस अवसर में रुचि रखने वाले भारतीय छात्रों को इस तारीख से काफी पहले अपने कोर्स के लिए आवेदन जमा कर देना चाहिए, क्योंकि समय पर आवेदन करने वाले छात्रों को ही स्कॉलरशिप के लिए चुना जाएगा।

लेखक के बारे मेंअनवर अंसारीअनवर अंसारी, नवभारत टाइम्स डिजिटल में बतौर कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। वह पिछले एक साल से विदेश में पढ़ाई, नौकरी, फॉरेन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन और वीजा संबंधी खबरें कवर कर रहे हैं। इससे पहले अनवर ने अमर उजाला, टीवी9 भारतवर्ष और एबीपी न्यूज जैसे संस्थानों में काम किया है। वे नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज पर काम कर चुके हैं। देश-विदेश से जुड़ी घटनाओं पर लिखने के अलावा उन्हें डिफेंस और नॉलेज स्टोरीज लिखने का भी अनुभव है। अनवर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें