CBSE ने 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर जारी किए: आंसर शीट की मार्किंग स्कीम भी जारी की, मई में OSM रिजल्ट को लेकर विवाद हुआ था
- Hindi News - Career - CBSE Class 10 12 Sample Papers 2026 27 & Marking Scheme Released CBSE ने 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर जारी किए:आंसर शीट की मार्किंग स्कीम भी जारी की, मई में OSM रिजल्ट को लेकर विवाद हुआ था - कॉपी लि…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Career
- CBSE Class 10 12 Sample Papers 2026 27 & Marking Scheme Released
CBSE ने 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर जारी किए:आंसर शीट की मार्किंग स्कीम भी जारी की, मई में OSM रिजल्ट को लेकर विवाद हुआ था
- कॉपी लिंक
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने एकेडमिक सेशन 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए क्लास 10 और 12 के सैंपल क्वेश्चन पेपर (SQP) और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है।
स्टूडेंट्स सैंपल पेपर और तय मार्किंग स्कीम CBSE की ऑफिशियल एकेडमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
क्वेश्चन पेपर फॉर्मेट, सेक्शन स्ट्रक्चर भी जारी
CBSE ने दोनों क्लास के लिए सब्जेक्ट के हिसाब से SQP यानी सब्जेक्ट वाइस क्वेश्चन पेपर भी जारी किए हैं। CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्र इनका इस्तेमाल एक डिटेल्ड रेफरेंस के तौर पर कर सकते हैं। क्वेश्चन पेपर फॉर्मेट और मार्किंग स्कीम भी जारी
साथ ही,वे क्वेश्चन पेपर का फॉर्मेट, सवालों के प्रकार, सेक्शन के हिसाब से स्ट्रक्चर और बोर्ड परीक्षा में संभावित मार्क्स का क्लासिफिकेशन भी समझ सकते हैंबोर्ड की ओर से जारी मार्किंग स्कीम यह बताती हैं कि आने वाली CBSE क्लास 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 में आंसर्स कैसे चैक किए जाएंगे और मार्क्स कैसे दिए जाएंगे।
CBSE बोर्ड अक्टूबर 2026 तक दोनों क्लास के लिए डिटेल्ड टाइम-टेबल भी जारी कर देगा।
CBSE 10वीं, 12वीं सैंपल पेपर 2027 ऐसे करें डाउनलोड
CBSE क्लास 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑफिशियल वेबसाइट से सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम देख सकते हैं।
पासिंग क्राइटेरिया के पुराने नियम ही लागू होंगे
बोर्ड ने 21 सितंबर को जारी प्रेस नोट में असेसमेंट स्कीम या पासिंग क्राइटेरिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पासिंग क्राइटेरिया के लिए वही नियम लागू रहेंगे जो 2025-26 सेशन में इस्तेमाल किए गए थे।
परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को आने वाली CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की जानकारी के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in को रेगुलर चेक कर सकते हैं।
इस साल पहली बार CBSE ने OSM मे जरिए कॉपी चैक हुईं थीं
13 मई 2026 को CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए थे। इसमें 98 लाख आंसर कॉपी डिजिटली एवैल्यूट की गई थीं।
रिजल्ट के बाद कई छात्रों ने आरोप लगाया कि उनकी कॉपियों में कुछ आंसर जांचे ही नहीं गए हैं और कुछ आंसर पूरे चैक नहीं किए गए हैं।
इसे पूरे विवाद के बाद CBSE चेयरमैन और सचिव बदले गए
ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद के बीच CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का ट्रांसफर कर दिया। इसके अलावा OSM सर्विस के टेंडर और खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी।
इनकी जगह सरकार ने सीनियर IAS ऑफिसर लोखंडे प्रशांत सीताराम को नया चेयरमैन और वरुण भारद्वाज को सचिव नियुक्त किया था।
----------------------
ये खबर भी पढ़ें..
JEE मेन्स सेशन-1 22 जनवरी को होगा:सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम 31 को, NTA ने 2027 का एग्जाम कैलेंडर जारी किया
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 2026-27 का एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के मुताबिक दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक का कैलेंडर जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें..
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
CBSE: पश्चिम एशिया के 7 देशों में दोबारा होगी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा, मार्क्स में सुधार करने का मिलेगा मौका - cbse class 12 board exams to be held again in 7 west asian countries nad students will get chance to improve the marks

युद्ध के बीच कैसे 12वीं पास होंगे पश्चिम एशिया के छात्र? CBSE ने लिया ऐतिहासिक फैसला, बिना फीस होगी दोबारा परीक्षा

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए तुरंत कर लें अप्लाई, इस डेट के बाद भरनी होगी लेट फीस, 8वीं कक्षा में मिलेगा दाखिला - rimcee 2026 apply immediately for the national indian college entrance exam 2026 the fee will have to be paid after this date

खाड़ी देशों में रद्द हुईं CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर से होंगी आयोजित, बिना किसी फीस दिए दे सकेंगे एग्जाम

NEET SS 2025: 600 में से 175 नंबर लाने वाले भी ले सकते हैं मेडिकल सीट, SC के आदेश के बाद कम हुई कट-ऑफ

NEET PG results to be out by September 30, no update on answer keys yet

मार्च में परीक्षा, अब तक रिजल्ट नहीं! JUT के 40 हजार छात्रों की बढ़ी चिंता, अगले सेमेस्टर की परीक्षा भी हो चुकी - jut results delay 40 thousand jharkhand students in limbo

UP NEET UG 2026: MBBS-BDS काउंसलिंग का पहला सीट अलॉटमेंट रद्द, छात्रों को दोबारा भरनी होगी चॉइस, देखें नई डेट
ताज़ा ख़बरें
- यूपी में आयुष की 4441 सीटों पर दाखिले की तैयारी: जल्द होगी काउंसलिंग, सरकारी व निजी कॉलेजों की सीटें शामिल - preparations for admission to 4441 ayush seats complete counselling soon
- सीबीएसई: पश्चिम एशिया के सात देशों में फिर होगी 12वीं की परीक्षा, क्या फिर से देनी होगी फीस?
- 5.81 लाख ने किया था आवेदन, 4.45 ने दी परीक्षा: 10,644 पदों की एलडीसी भर्ती का परिणाम 27-28 को संभव - Jaipur News
- सीबीएसई : बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और पासिंग नियम में बदलाव नहीं
- नारनौल बीएड दाखिला: 26 सीटों पर प्रवेश, 74 अभी भी रिक्त
- CBSE:10th व 12th बोर्ड के सैंपल पेपर्स व मार्किंग स्कीम जारी, आउटलाइन में कोई बदलाव नहीं
- पश्चिम एशिया में रद हुईं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिर होंगी, असंतुष्ट छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका - cbse to reconduct 12th board exams in west asia
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय का 139वां स्थापना दिवस; महान विभूतियों की प्रदर्शनी के साथ 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति' पर हुआ मंथन

