धौलपुर में शैक्षिक सम्मेलनों में शिक्षक हितों पर मंथन: शैक्षिक गुणवत्ता, राष्ट्रभावना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भी चर्चा - Dholpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Dholpur - Dholpur Shikshak Sammelan | NEP & Education Quality Discussion धौलपुर में शैक्षिक सम्मेलनों में शिक्षक हितों पर मंथन:शैक्षिक गुणवत्ता, राष्ट्रभावना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Dholpur
- Dholpur Shikshak Sammelan | NEP & Education Quality Discussion
धौलपुर में शैक्षिक सम्मेलनों में शिक्षक हितों पर मंथन:शैक्षिक गुणवत्ता, राष्ट्रभावना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भी चर्चा
- कॉपी लिंक
धौलपुर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, स्कूल शिक्षा और प्राथमिक अध्यापक संघ (लेवल-1) के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन हुए। इनमें शिक्षक हितों, शैक्षिक गुणवत्ता, संगठन विस्तार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, सामाजिक समरसता और शिक्षकों की सामाजिक भूमिक
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश नाथ राठौड़ ने कहा कि युवा पीढ़ी को गलत विचारों से बचाकर संस्कार, राष्ट्रभावना, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक जीवन की दिशा देना जरूरी है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच लगातार बातचीत पर जोर दिया। उन्होंने 'प्रभावी प्रार्थना सभा' और 'हमारा विद्यालय–हमारा तीर्थ' जैसे तरीकों से स्कूलों में संस्कार और अनुशासन विकसित करने की बात कही।
जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण का अहम हिस्सा हैं। संगठन का मकसद शिक्षक हितों के साथ-साथ शिक्षा और समाज के बड़े हितों के लिए काम करना है। जिला मंत्री नवनीत शर्मा ने संगठन के शैक्षिक और सामाजिक पहलुओं को स्कूल स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।
देवेश प्रसाद शर्मा ने संगठन को मजबूत करने, शिक्षकों की समस्याओं को एक साथ राज्य स्तर पर रखने और सामाजिक समरसता पर अपने विचार रखे। विभाग संगठन मंत्री जयप्रकाश कटारा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की असल बुनियाद बताया। गोविंद शर्मा ने सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयासों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए कहा।
इसी क्रम में प्राथमिक अध्यापक संघ (एल-1) के जिला स्तरीय सम्मेलन में जिलाध्यक्ष रामनरेश पचौरी ने प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े कई मुद्दे उठाए। जिला सचिव लकी रावत ने संगठन के उद्देश्यों और कामकाज के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धौलपुर नीरज शर्मा ने शैक्षिक गुणवत्ता और शिक्षक की जिम्मेदारियों पर विचार रखे। समाजसेवी प्रशांत हुंडावाल ने प्राथमिक शिक्षकों की सामाजिक भूमिका और ऑनलाइन कक्षाओं के बढ़ते चलन के नुकसान पर बात की।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Nearly 250 districts have over 25% youth out of work, education

ऑस्ट्रेलिया में इंजीनियरिंग करने का मौका, भारतीय छात्राओं को स्कॉलरशिप दे रही ये यूनिवर्सिटी, शर्तें भी देखें

स्कूल: शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार पर काम करेगा एनसीईआरटी, सत्र 2027 से विवि के तौर पर काम शुरू करने की तैयारी

वक्ता बोले-नई शिक्षा नीति में शिक्षक-शिक्षार्थी को शामिल करें - Khandela News

College teachers raise vacant posts, UGC scale & arrears - Meghalaya Monitor

Northeast states seek region-specific framework to implement NEP 2020

Dehradun News: कॉलेज में प्रवेश के लिए तीसरी और सातवीं मेरिट सूची जारी

ARCH College Expands its Global Role in Design Education and Impact-Focused Entrepreneurship
ताज़ा ख़बरें
- Northeast states seek region-specific rules to implement National Education Policy
- Fadnavis hails University of Western Australia’s Mumbai campus launch
- वित्त रहित शिक्षा नीति पर परिचर्चा आयोजित: बहेड़ा महाविद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; सरकार से पुनर्विचार की मांग की - Benipur News
- School holiday: राजस्थान में 4 दिन स्कूल बंद! 18 से 21 सितंबर तक छुट्टी, जिलेवार देखें लिस्ट
- Northeast states to document NEP 2020 challenges at Nagaland conclave » MokokchungTimes.com
- Students forced to pay up to Rs 15 a unit for electricity near south campus in Delhi: Survey
- Nagaland to host first Northeast conclave on National Education Policy 2020 implementation
- UPPSC ने LT शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी किया: विज्ञान विषय में 1,337 पदों पर भर्ती, सिर्फ 129 अभ्यर्थी चयनित - Prayagraj (Allahabad) News

